बजाज कंज्यूमर केयर का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में दोगुना होकर 64 करोड़ रुपये पर

Ads

बजाज कंज्यूमर केयर का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में दोगुना होकर 64 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 07:26 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 07:26 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 63.59 करोड़ रुपये रहा।

बजाज ग्रुप ऑफ कंपनीज की इकाई बजाज कंज्यूमर केयर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 30.98 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

मार्च तिमाही में परिचालन से होने वाला राजस्व 30.4 प्रतिशत बढ़कर 326.65 करोड़ रुपये रहा। कुल खर्च 15.22 प्रतिशत बढ़कर 255.08 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्तवर्ष 2025-26 में, मुनाफा 51.8 प्रतिशत बढ़कर 190.18 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन राजस्व 20.7 प्रतिशत बढ़कर 1,164.71 करोड़ रुपये रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण