बजाज इलेक्ट्रिकल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में 53 करोड़ रुपये रहा

Ads

बजाज इलेक्ट्रिकल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में 53 करोड़ रुपये रहा

  •  
  • Publish Date - November 5, 2020 / 09:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने गुरुवार को कहा कि आय में बढ़ोतरी के चलते चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 53.11 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में उसे 32.54 करोड़ रुपये की शुद्ध हानि हुई थी।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 10.83 प्रतिशत बढ़कर 1,226.7 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,106.80 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल अप्रैल-जून में विनिर्माण, बिक्री और विपणन गतिविधियां अस्थाई रूप से स्थगित रही, हालांकि बाद में सुधार हुआ।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

शीर्ष 5 समाचार