नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 34.10 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि सकल लाभ मार्जिन में कमी और नयी श्रम संहिताओं के प्रभाव के कारण उसे यह घाटा उठाना पड़ा।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 33.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने दिसंबर तिमाही में 28.89 करोड़ रुपये का अपवाद स्वरूप घाटा दर्ज किया, जो मुख्य रूप से नए श्रम कानूनों के कार्यान्वयन के कारण हुआ।
आलोच्य तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 18.5 प्रतिशत घटकर 1,050.91 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,289.72 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि उच्च मार्जिन वाली श्रेणियों में कम बिक्री के कारण उसके सकल मार्जिन पर असर पड़ा है।
दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 13.62 प्रतिशत घटकर 1,085.78 करोड़ रुपये रहा।
भाषा सुमित पाण्डेय
पाण्डेय