बजाज फिनसर्व का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 2,229 करोड़ रुपये पर स्थिर

बजाज फिनसर्व का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 2,229 करोड़ रुपये पर स्थिर

बजाज फिनसर्व का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 2,229 करोड़ रुपये पर स्थिर
Modified Date: February 4, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: February 4, 2026 4:56 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) बजाज फिनसर्व का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग स्थिर रहा और यह 2,229 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,231 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की जानकारी दी।

आलोच्य तिमाही में बजाज फिनसर्व की कुल आय बढ़कर 39,708 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 32,042 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 33,404 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में 26,233 करोड़ रुपये था।

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की ब्याज आय सालाना आधार पर बढ़कर 20,449 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर, 2024 तिमाही में यह 17,409 करोड़ रुपये थी।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में