BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बलरामपुर चीनी ने 450 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाई

बलरामपुर चीनी ने 450 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाई

बलरामपुर चीनी ने 450 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाई
Bhasha
Published: 10 May 2026 | 4:51 pmModified: 10 May 2026 | 4:51 pm

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में लैक्टोजिप्सम प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने और पॉली लैक्टिक एसिड (पीएलए) सुविधा के लिए बढ़े हुए पूंजीगत व्यय को पूरा करने के लिए 450 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाई है।

कंपनी की उत्तर प्रदेश में 10 चीनी मिलें हैं, जिनकी कुल गन्ना पेराई क्षमता 80,000 टन प्रतिदिन है। कोलकाता स्थित बलरामपुर चीनी ने बायो-प्लास्टिक व्यवसाय में कदम रखा है और वह उत्तर प्रदेश के कुंभी में 80,000 टन की वार्षिक क्षमता वाला एक पीएलए विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है।

बलरामपुर चीनी की कार्यकारी निदेशक अवंतिका सरावगी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''हमने कंपनी की विस्तार और वृद्धि योजनाओं को गति देने के लिए तरजीही शेयरों के जरिए 450 करोड़ रुपये जुटाए हैं।'' उन्होंने बताया कि प्रवर्तकों ने भी इसमें हिस्सा लिया और लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश किया।

सरावगी ने कहा कि विस्तार योजना के तहत कंपनी उत्तर प्रदेश में लैक्टोजिप्सम प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए 160 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने नए पीएलए संयंत्र पर अपने पूंजीगत व्यय को 230 करोड़ रुपये बढ़ाकर लगभग 3,100 करोड़ रुपये कर दिया है।

सरावगी के अनुसार पीएलए संयंत्र के इस साल चालू होने की संभावना है। इस साल फरवरी में कंपनी को लखनऊ छावनी बोर्ड से ग्रीन बायोप्लास्टिक उत्पादों की आपूर्ति के लिए पहला संस्थागत ऑर्डर मिला था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बलरामपुर चीनी ने 450 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाई

People also search for:balrampurbalrampur chiniChini
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm