बंधन बैंक का का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 35 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये पर

Ads

बंधन बैंक का का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 35 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 07:59 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 07:59 PM IST

कोलकाता, 21 जुलाई (भाषा) निजी क्षेत्र के कर्जदाता बंधन बैंक लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 502 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक ने 372 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अप्रैल-जून की अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 5.9 प्रतिशत बढ़कर 2,921 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 2,757 करोड़ रुपये थी, जबकि शुद्ध कुल आय 1.2 प्रतिशत बढ़कर 3,524 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 3,483 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया कि जून, 2026 तक उसका कुल अग्रिम सालाना आधार पर 16.4 प्रतिशत बढ़कर 1,55,555 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,33,625 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादक आस्तियां (एनपीए) 3.1 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 0.9 प्रतिशत रहा। इससे पिछली तिमाही के दौरान यह क्रमश: 3.3 प्रतिशत और एक प्रतिशत थीं।

बैंक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में हमारा प्रदर्शन बंधन बैंक की मजबूती, हमारी टीमों की प्रतिबद्धता और हमारे अंशधारकों के हम पर लगातार बने भरोसे को दर्शाता है।’’

बैंक ने बताया कि राजीव मंत्री के इस्तीफे के बाद उसके निदेशक मंडल ने विनय जैन को 26 सितंबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक के लिए अंतरिम मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

अजय