नई दिल्लीः Congress Leader Protest Update: देश की राजधानी में पीएम हाउस के पास धरना दे रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस बस में उठाकर ले गई है। प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। इससे पहले कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पोस्ट करके कहा कि राहुल की मांग थी कि संसद में नीट पर चर्चा हो। सरकार ने उनकी बात मान ली तो वह अपनी बात से मुकर गए। उन्होंने कहा कि अब हमारी दो मांगे हैं। नीट पर चर्चा के साथ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी चाहिए।
#WATCH | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, protesting with Opposition leaders and workers at Lok Kalyan Marg, detained by Delhi Police. pic.twitter.com/mkctEgsybl
— ANI (@ANI) July 21, 2026
धरनास्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन के बीच यहां पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर से पीएम आवास तक पैदल मार्च करके पहुंचे। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई।
Congress leader Rahul Gandhi has been detained by the Delhi Police. He was taken into custody while leading a major opposition protest march toward Prime Minister Narendra Modi’s official residence at 7 Lok Kalyan Marg (LKM) in New Delhi. pic.twitter.com/oB4n8gISUD
— NextMinute News (@nextminutenews7) July 21, 2026
राहुल गांधी ने X पोस्ट में लिखा, ‘छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे। नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देश भक्त भारतीय से अपील करता हूं, जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’