Bank 5 Day Working: क्या बैंक कर्मचारियों को मिल गया 5 डे वर्किंग का तोहफा? सरकार के इस बड़े जवाब से खुला राज, जानिए पूरा अपडेट

Bank 5 Day Working: बैंक कर्मचारियों की 5 दिन कामकाज की मांग पर वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि सरकार ने इस प्रस्ताव पर कोई सहमति नहीं दी है। 28 से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान यह बयान सामने आने से मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

Bank 5 Day Working: क्या बैंक कर्मचारियों को मिल गया 5 डे वर्किंग का तोहफा? सरकार के इस बड़े जवाब से खुला राज, जानिए पूरा अपडेट

(Bank 5 Day Working/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: September 25, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: September 25, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 5 डे वर्किंग पर फैसला नहीं
  • सरकार ने सहमति से किया इनकार
  • 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल

बिजनेस: Bank 5 Day Working: बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही 5 दिन की वर्किंग डे की मांग को लेकर केंद्र सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने बैंकों में सोमवार से शुक्रवार तक कामकाज लागू (Bank 5 Day Working) करने पर कोई औपचारिक सहमति नहीं दी है। सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है। बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बैंक कर्मचारियों ने तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल बुलाई है।

क्या चाहते हैं बैंक कर्मचारी?

बैंक यूनियनें लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन काम और शनिवार-रविवार की छुट्टी की मांग कर रही हैं। अभी बैंक कर्मचारियों को आम तौर पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश मिलता है, जबकि बाकी शनिवार को शाखाएं खुली रहती हैं। यूनियनों का तर्क है कि पांच दिन कामकाज से कर्मचारियों को बेहतर वर्क लाइफ बैलेंस मिल सकता है। लेकिन व्यवस्था में बदलाव के लिए सरकारी मंजूरी मिलना भी जरूरी है।

सरकार ने क्या कहा?

वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पांच दिन की वर्किंग डे (Bank 5 Day Working) को लेकर सरकार ने कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। सूत्रों ने यह भी कहा कि यह मुद्दा सरकार और यूनियनों के बीच हुई बातचीत का हिस्सा नहीं था। फिलहाल पांच दिन कामकाज लागू करने को लेकर कोई अंतिम सरकारी आदेश जारी नहीं हुई है। ऐसे में मौजूदा व्यवस्था में अभी कोई बदलाव नहीं माना जा सकता।

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल

बैंक यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। 5 डे वर्किंग की मांग (Bank 5 Day Working) भी इससे जुड़े प्रमुख मुद्दों में शामिल है। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में सामान्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्राहकों को नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस और शाखा से जुड़े अन्य कामों में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

हड़ताल के दौरान ATM, UPI और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है, हालांकि किसी भी सेवा पर असर बैंक और परिस्थितियों पर निर्भर कर सकता है। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम पहले पूरा करना उपयोगी रहेगा। फिलहाल 5 डे वर्किंग को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आगे सरकार, बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत से ही स्थिति साफ होगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।