वास्कॉन इंजीनियर्स को क्वालकॉम से मिला 660 करोड़ रुपये का ऑर्डर

वास्कॉन इंजीनियर्स को क्वालकॉम से मिला 660 करोड़ रुपये का ऑर्डर

वास्कॉन इंजीनियर्स को क्वालकॉम से मिला 660 करोड़ रुपये का ऑर्डर
Modified Date: September 25, 2026 / 01:14 pm IST
Published Date: September 25, 2026 1:14 pm IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) निर्माण कंपनी वास्कॉन इंजीनियर्स ने शुक्रवार को बताया कि उसे सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी क्वालकॉम इंडिया से बेंगलुरु में एक कार्यालय परिसर के निर्माण के लिए 660 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में वास्कॉन इंजीनियर्स ने कहा कि उसे बेंगलुरु में तीन बेसमेंट, भूतल सहित 12 मंजिलों और संबंधित बुनियादी ढांचे वाले एक कार्यालय परिसर के निर्माण के लिए आशय पत्र मिला है।

सूचना में कहा गया कि इस काम को जमीन सौंपे जाने की तारीख से 30 महीने के भीतर पूरा करना होगा।

वास्कॉन इंजीनियर्स ने वाणिज्यिक, औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में सैकड़ों परियोजनाओं का निर्माण किया है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में