मुंबई। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पेश होने से एक दिन पहले गुरुवार को शेयर बाजार में मजबूती आई। सेंसेक्स 680 अंक चढ़कर 36200 के पार चला गया, वहीं निफ्टी में भी बढ़ोतरी नजर आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 665.44 अंकों की उछाल के साथ 36256 पर और निफ्टी 179.15 अंक चढ़कर 10830 पर बंद हुआ।
कारोबारी जानकारों के मुताबिक शेयर बाजार में तेजी के 5 प्रमुख कारण हैं। इनमें अंतरिम बजट का किसानों व मध्यम वर्ग पर फोकस होने की उम्मीद। इस उमीद के साथ ही बाजार में तेजी देखने को मिली। वहीं बजट से ठीक एक दिन पहले अमेरिकी शेयर बाजारों में अच्छी तेजी रही। इसका असर भारत सहित प्रमुख एशियाई बाजारों पर दिखा।
यह भी पढ़ें : सीएम भूपेश पीएमओ को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तारीख बदलने की करेंगे मांग
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे बुधवार देर रात आ गए। फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के मामले में इस साल रुख नरम रखने का संकेत दिया है। कारोबारी सत्र के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस व एचडीएफसी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।