धूत ट्रांसमिशन ने एंकर निवेशकों से 918 करोड़ रुपये जुटाए

Ads

धूत ट्रांसमिशन ने एंकर निवेशकों से 918 करोड़ रुपये जुटाए

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 02:25 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 02:25 PM IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 918.3 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इन निवेशकों में ब्लैकरॉक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और एसबीआई म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

कंपनी ने शुक्रवार देर रात बीएसई पर जारी परिपत्र में बताया कि उसने 871 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 72 निवेशकों को 1.05 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

इस आवंटन में घरेलू म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, जिसमें आठ निवेश प्रबंधन कंपनियों ने 46 योजनाओं के जरिये निवेश किया और उन्हें 64.60 लाख शेयर आवंटित हुए, जो कुल एंकर निवेश का 61.27 प्रतिशत है।

एंकर निवेशकों में एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, ब्लैकरॉक, व्हाइटओक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, एक्सिस म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट, गवर्नमेंट पेंशन फंड समेत अन्य शामिल हैं।

कंपनी ने अपने 3,067 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 829 से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा।

भाषा यासिर पाण्डेय

पाण्डेय

शीर्ष 5 समाचार