BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

भारत फोर्ज को पहली तिमाही में 89.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

भारत फोर्ज को पहली तिमाही में 89.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

भारत फोर्ज को पहली तिमाही में 89.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Bhasha
Published: 10 Aug 2026 | 4:04 pmModified: 10 Aug 2026 | 4:04 pm

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में 89.89 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसकी जर्मनी स्थित अनुषंगी इकाई के पुनर्गठन के लिए किए गए प्रावधान के कारण वह घाटे में रही।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 283.87 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

भारत फोर्ज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी एकीकृत आय बढ़कर 4,639.94 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 3,908.75 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि उसकी जर्मनी स्थित अनुषंगी इकाई भारत फोर्ज सीडीपी जीएमबीएच (बीएफ सीडीपी) को बाजार की चुनौतियों और लागत संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण पुनर्गठन के लिए 330.42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 4,283.48 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 3,544.17 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारत फोर्ज को पहली तिमाही में 89.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm