भारत गैस का बीपीसीएल के साथ होगा विलय

भारत गैस का बीपीसीएल के साथ होगा विलय

भारत गैस का बीपीसीएल के साथ होगा विलय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 22, 2021 5:01 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) भारत पेट्रोलियम कापोर्रेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के निदेशक मंडल ने कंपनी की अनुषंगी भारत गैस रिसोर्सिज लिमिटेड (बीजीआरएल) का बीपीसीएल के साथ विलय को मंजूरी दे दी।

बीपीसीएल ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने 22 मार्च 2021 को हुई बैठक में भारत गैस रिसोर्सिज लिमिटेड का कंपनी (बीपीसीएल) में विलय योजना को मंजूरी दे दी।’’

बीजीआरएल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बीपीसीएल की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली अनुषंगी है। उसका मुख्य व्यवसाय गैस की प्राप्ति और उसकी खुदरा बिक्री करना है।

कंपनी के साथ इस विलय से बीपीसीएल अपने कंपनी ढांचे को बेहतर बनायेगी और बीपीसीएल में बीजीआरएल की संपत्ति और देनदारियों को एकीकृत करेगी।

भाषा

महाबीर रमण

रमण


लेखक के बारे में