Bharat Taxi App Service Details/Image Credit: IBC24.in
Bharat Taxi App Service Details: नई दिल्ली: भारत में अलग-अलग शहरों में सफर करने वाले लोगों के लिए कैब सर्विस बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। फ़िलहाल भारत में ओला, उबर और रेपिडो जैसी दिग्गज कंपनिया मौजूद है। इन दिग्गज कंपनियों के बीच देश की कैब इंडस्ट्री में एक नया माँ जुड़ गया है और ये नया नाम है ‘भारत टैक्सी’। (Bharat Taxi App Service Details) ‘भारत टैक्सी’ आधिकारिक तौर पर 05 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया है। हालांकि यह सेवा अभी दिल्ली-एनसीआर में शुरू की गई है और आने वाले समय में इसे मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा। ‘भारत टैक्सी’ के बारे में सरकार की तरफ से कहा गया है कि, यह मॉडल ड्राइवर्स और यात्रियों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत टेकरी की सबसे बड़ी खासियत है इसका ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल। फिलहाल जो कैब प्लेटफॉर्म देश में मौजूद है उनमे कैब ड्राइवर्स से भारी भरकम कमीशन वसूला जाता है। वहीं भारत टैक्सी में ड्राइवर्स से किसी भी तरह का कमीशन नहीं लिया जाएगा। इस सर्विस में ड्राइवर केवल सेवा (Bharat Taxi App Service Details) देने वाले नहीं होंगे, बल्कि प्लेटफॉर्म के कॉ-ऑनर भी बनेंगे। इससे ड्राइवर्स को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनका भरोसा भी बढ़ेगा।
बताया जा रहा है कि, भारत टैक्सी कैब सर्विस से जुड़ने वाले हर ड्राइवर को सहकारी संस्था के 5 शेयर दिए जाएंगे। इससे ड्राइवर सीधे संगठन के हिस्सेदार बनेंगे। ऐसा करने के लिए ड्राइवर्स को केवल एक मिनिमम मेंबरशिप फीस देनी होगी, जिसे ड्राइवर्स रोजाना, साप्ताहिक या मासिक आधार पर चुका सकते हैं। यह व्यवस्था छोटे और नए ड्राइवर्स के लिए भी जुड़ना आसान बनाती है।
भारत टैक्सी की तरफ से दावा किया गया है कि, मौजूदा बाजार दरों से भारत टेकरी का (Bharat Taxi App Rent) किराया करीब 30 प्रतिशत कम होगा। इसमें सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी, यानी बारिश, ट्रैफिक या पीक ऑवर्स में भी किराया नहीं बढ़ेगा। यात्रियों को पहले से तय किराया दिखेगा, जिससे उन्हें किसी तरह की उलझन नहीं होगी।
यात्रियों को भारत टेकरी ऐप पर कार, बाइक और ऑटो तीनों विकल्प मिलेंगे। इतना ही नहीं इस प्लेफॉर्म से जुड़ने वाले ड्राइवर्स को 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस प्लेटफॉर्म से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर और 1 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं, जो इसकी बढ़ती पॉपुलेरिटी को दिखाता है।
इन्हे भी पढ़ें:-