Odisha Girl Molestation Case.Image Credit: X Handle
Odisha Girl Molestation Case: भुवनेश्वर: बिहार के जमुई में लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने जमकर तूल पकड़ा। वहीं अब तक ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि, अब ओडिशा के ढेंकनाल से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां कपिलाश रोड पर बाइक से जा रहे एक युवक और युवती को कुछ दबंगों ने अचानक घेर लिया और उनके साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में युवती गिड़गिड़ाती और हाथ जोड़कर छोड़ देने की भीख मांगती दिख रही है, लेकिन इन दरिंदों को जरा भी तरस नहीं आया। सबसे घटिया बात यह है कि हमलावरों ने खुद इस शर्मनाक घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, जनता के भारी आक्रोश के बाद अब पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक और युवती घूमने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय दबंगो की नजर उन दोनों पर पड़ी। इसके बाद दबंगो ने मिलकर उनकी बाइक को रोका और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी है। (Odisha Girl Molestation Case) भीड़ में शामिल कुछ हुड़दंगी युवती के साथ खुलेआम बदतमीजी और अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवती बार-बार हाथ जोड़कर हमलावरों से छोड़ देने की भीख मांगती दिखाई दे रही है, लेकिन इन दरिंदों को उस पर जरा भी दया नहीं आती और वे लगातार हिंसा जारी रखते हैं।
Odisha Girl Molestation Case: वहीं इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से शुरुआत में थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि, जब आरोपियों ने खुद अपनी करतूत का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर किया तो वह जंगल की आग की तरह फैल गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जनता के आक्रोश के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-