भारती एयरटेल का लाभ पहली तिमाही में 37.3 प्रतिशत बढ़कर 8,167 करोड़ रुपये पर

भारती एयरटेल का लाभ पहली तिमाही में 37.3 प्रतिशत बढ़कर 8,167 करोड़ रुपये पर

भारती एयरटेल का लाभ पहली तिमाही में 37.3 प्रतिशत बढ़कर 8,167 करोड़ रुपये पर
Modified Date: August 4, 2026 / 06:09 pm IST
Published Date: August 4, 2026 6:09 pm IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 37.3 प्रतिशत बढ़कर 8,167 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 5,948 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि जून तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 18.3 प्रतिशत बढ़कर 58,539 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 49,462.6 करोड़ रुपये था।

बयान के अनुसार, ‘‘कंपनी का एकीकृत राजस्व सालाना आधार पर जून तिमाही में 18.4 प्रतिशत बढ़कर 58,539 करोड़ रुपये रहा। यह वृद्धि भारत और अफ्रीकी कारोबार में मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई है।’’

दूरसंचार कंपनी का ग्राहक आधार सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 60.5 करोड़ रहा। भारत में ग्राहक आधार 12.8 प्रतिशत बढ़कर 43.6 करोड़ रहा।

एयरटेल का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) आलोच्य तिमाही में 5.6 प्रतिशत बढ़कर 264 रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 250 रुपये था।

भारती एयरटेल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘भारत में मोबाइल कारोबार में तिमाही आधार पर 3.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई…। हमारी पोस्टपेड रणनीति से मजबूत नतीजे मिल रहे हैं और इस दौरान अब तक की सबसे अधिक 10 लाख ग्राहकों की वृद्धि दर्ज की गई। हमने 50 लाख स्मार्टफोन ग्राहक जोड़े, जबकि उद्योग में अग्रणी 264 रुपये का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व हासिल किया।’’

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में