नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमत 445 रुपये बढ़कर रिकॉर्ड 10,571 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं, वैश्विक बाजारों में ब्रेंट क्रूड 126 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों पर विचार करने की रिपोर्ट के बाद से कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 445 रुपये यानी 4.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,571 रुपये प्रति बैरल हो गया। इससे लगातार चौथे सत्र में कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी बनी रही।
विश्लेषकों ने कहा कि तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी इन खबरों के बाद आई कि राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान के खिलाफ कार्रवाई के विकल्पों पर संभावित जानकारी दी जा सकती है। इससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंकाएं पैदा हो गई हैं।
वैश्विक स्तर पर, कचचातेल के जून अनुबंध वाले ब्रेंट ऑयल की वायदा कीमत ने लगातार नौवें कारोबारी सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी। यह 4.73 डॉलर यानी 3.89 प्रतिशत बढ़कर 126.41 डॉलर प्रति बैरल के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह वह स्तर है जो पिछली बार आठ मार्च, 2022 को देखा गया था।
न्यूयॉर्क में जून अनुबंध के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी 4.05 डॉलर यानी 3.79 प्रतिशत बढ़कर, 110.93 डॉलर प्रति बैरल के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण