ईरानी हमलों के बीच ब्रेंट क्रूड 100 अमेरिकी डॉलर के पार पहुंचा

Ads

ईरानी हमलों के बीच ब्रेंट क्रूड 100 अमेरिकी डॉलर के पार पहुंचा

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 08:57 AM IST

बैंकॉक, 12 मार्च (एपी) अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ‘ब्रेंट क्रूड’ की कीमत बृहस्पतिवार तड़के 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गयी।

इसकी कीमत कुछ दिन पहले भी 120 अमेरिकी डॉलर के करीब पहुंच गई थी।

होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास वाणिज्यिक पोतों पर ईरानी हमलों के कारण आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ने से तेल की कीमत में नौ प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

अमेरिका के मानक कच्चे तेल का दाम बढ़कर लगभग 95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि