Petrol Diesel Price 12 March 2026: 50 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अच्छे दिन का इंतजार कर रहे लोगों को सुबह-सुबह लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Ads

Petrol Diesel Price 12 March 2026: 50 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अच्छे दिन का इंतजार कर रहे लोगों को सुबह-सुबह लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 08:56 AM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 08:56 AM IST

Petrol Diesel Price 12 March 2026: 50 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अच्छे दिन का इंतजार कर रहे लोगों को सुबह-सुबह लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल और डीजल कीमतों में 55 रुपए प्रति लीटर का इजाफा
  • एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम
  • खाड़ी देशों में जारी तनाव का दिखने लगा असर

इस्लामाबाद: Petrol Diesel Price 12 March 2026 खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है तो पाकिस्तान जैसे कई देशों में पेट्रोल-डीजल का संकट पैद हो गया है। हालात को देखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने आम जनता को जोर का झटका दिया है। शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में सीधे 55 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। वहीं, जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में यहां पेट्रोल-डीजल के दाम में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर सकता है।

55 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price 12 March 2026 मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 रुपए की बढ़ोतरी होने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 321.17 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल का रेट 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि 1 मार्च को ही पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 8 और डीजल की कीमत में 5 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की थी।

पेट्रोलियम मंत्री ने दी अहम जानकारी

ज्ञात हो कि पड़ोसी देश पाकिस्तान अपना अधिकतर कच्चा तेल सउदी अरब और यूएई से मंगाता है। यह सभी तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आता है। ऐसे में इस रास्तें कोई व्यवधान सप्लाई चेन को प्रभावित करेगा। बता दें, कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला इमरजेंसी मीटिंग में लिया गया है। इस मीटिंग में डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक मौजूद थे।

और बढ़ सकती है कीमतें

वहीं, दूसरी ओर तेल की कीमतों में हुए अचानक बढ़ोतरी के बाद कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में पेट्रोल पंप के बाहर लम्बी कतारें देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर अपनी गाडियां लेकर पहुंच रहे हैं। बता दें, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा देश में पर्याप्त मात्रा में कच्चे तेल का रिजर्व है। पाकिस्तान के अधिकारियों को कहना है कि तेल की कीमतों पर हर हफ्ते समीक्षा की जाएगी। बता दें, कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि IMF ने भी पाकिस्तान को इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से देश में तेल की कीमतों को एडजस्ट करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

अचानक इतनी बड़ी बढ़ोतरी क्यों की गई?

मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं। साथ ही, IMF ने भी पाकिस्तान को वैश्विक बाजार के अनुसार कीमतें समायोजित करने का दबाव बनाया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का इसमें क्या संबंध है?

पाकिस्तान अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल सऊदी अरब और यूएई से इसी रास्ते मंगाता है। युद्ध के कारण इस मार्ग पर सप्लाई बाधित होने का डर है, जिससे परिवहन और बीमा लागत (War Premium) बढ़ गई है।

क्या पाकिस्तान में तेल की कमी होने वाली है?

पीएम शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि देश के पास पर्याप्त तेल रिजर्व है, लेकिन भविष्य की अनिश्चितता को देखते हुए लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगा रहे हैं और भारी मात्रा में स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस आपातकालीन बैठक में कौन-कौन शामिल था?

कीमतें बढ़ाने का निर्णय एक हाई-लेवल मीटिंग में लिया गया, जिसमें डिप्टी पीएम इशाक डार, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक मौजूद थे।

क्या भविष्य में कीमतें और बढ़ सकती हैं?

जी हाँ, विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाता है और मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं होता, तो अगले हफ्ते की समीक्षा में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।