PM Kisan 22th Installment Date | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: PM Kisan 22th Installment Date इस समय देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से किसानों को 2000 रुपये की अगली किस्त का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक यह राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है।
PM Kisan Samman Nidhi पहले यह खबर आई थी कि फरवरी के अंत तक अगली किस्त जारी की जाएगी। इसके बाद, किसानों को यह आश्वासन दिया गया था कि होली से पहले राशि उनके खातों में आ सकती है। लेकिन फरवरी खत्म हो गया और होली भी बीत गई, लेकिन किस्त जारी नहीं की गई।
लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के दौरे पर होंगे और इस दौरान 22वीं किस्त जारी करने का ऐलान किया जा सकता है। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है।
कुछ किसानों को अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है यदि उन्होंने अभी तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है या अपनी किसान आईडी को पोर्टल से लिंक नहीं किया है। इसके अलावा, जिन परिवारों में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है, आयकर दाता है या 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन प्राप्त करता है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपनी e-KYC पूरी करें और अपनी पात्रता चेक करें।
किसान अपनी पात्रता की जांच के लिए PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और Beneficiary List सेक्शन में राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर अपनी स्थिति देख सकते हैं। इसके अलावा, किसान ‘Kisan eMitra’ चैटबॉट की मदद से भी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।