नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों का निर्यात 2003 के लगभग 900 अरब डॉलर से बढ़कर 2024 में छह लाख करोड़ डॉलर हो गया। यह इसके बाजार के पैमाने और क्षमता को दर्शाता है।
गोयल ने यहां ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वैश्विक निर्यात में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी लगभग दोगुनी होकर करीब 24 प्रतिशत हो गई है।
उन्होंने कहा, ”यह अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिजनेस फोरम है। फोरम ने वैश्विक मूल्य शृंखलाओं को प्रभावित करने वाली गैर-शुल्क बाधाओं, कृषि एवं कृषि-प्रौद्योगिकियों, सेवा व्यापार, महिला नेतृत्व वाले उद्यमों और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया है।”
इस फोरम का आयोजन शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर किया जा रहा है।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण