बीएसई का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 62 प्रतिशत बढ़कर 873 करोड़ रुपये पर

Ads

बीएसई का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 62 प्रतिशत बढ़कर 873 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 08:20 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 08:20 PM IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) प्रमुख शेयर बाजार बीएसई लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 62 प्रतिशत बढ़कर 872.66 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 538 करोड़ रुपये था।

बीएसई ने नियामकीय सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 63 प्रतिशत बढ़कर 1,706.72 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,044.45 करोड़ रुपये थी।

इससे पिछली यानी मार्च तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ करीब 10 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, कुल आय भी 1,630 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,706.72 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 536.69 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 359.34 करोड़ रुपये था।

भाषा

यासिर अजय

अजय