BSNL का धमाकेदार प्लान, मात्र 75 रुपये में मिल रही 30 दिन की वैलिडिटी, वायस कॉलिंग और डेटा सबकुछ

BSNL के 75 रुपये वाले इस प्लान की खासियत है कि इसमें डेटा, कॉलिंग और अन्य बेनिफिट्स दिए जाते हैं। प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, इसके साथ वॉयस कॉलिंग के लिए 200 मिनट और 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है, इसके अलावा फ्री कॉलरट्यून्स का भी लाभ दिया जाता है। BSNL's banging plan, 30 days validity, voice calling and data everything available in just Rs 75

BSNL का धमाकेदार प्लान, मात्र 75 रुपये में मिल रही 30 दिन की वैलिडिटी, वायस कॉलिंग और डेटा सबकुछ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 11, 2022 10:38 am IST

रायपुर। BSNL’s latesy plan: टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea ने हाल ही में 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स पेश किए हैं, एक तरफ जहां जियो ने 256 रुपये वाला प्लान पेश किया है, तो वहीं एयरटेल और वीआई ने भी 2 प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है। BSNL के पास पहले से ही 30 दिन तक चलने वाले कई प्लान्स मौजूद हैं, इन प्लान्स की कीमत 75 रुपये, 24 रुपये और 102 रुपये है।

read more: IPL 2022 : लखनऊ की हार का सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, राजस्थान ने महज तीन रनों से जीता मुकाबला

75 रुपये वाला प्लान

BSNL’s banging plan: BSNL के 75 रुपये वाले इस प्लान की खासियत है कि इसमें डेटा, कॉलिंग और अन्य बेनिफिट्स दिए जाते हैं। प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, इसके साथ वॉयस कॉलिंग के लिए 200 मिनट और 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है, इसके अलावा फ्री कॉलरट्यून्स का भी लाभ दिया जाता है।

4 रुपये वाला प्लान

24 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिन की है, यह एक कॉलिंग वाउचर है, जिसमें डेटा या मैसेज ऑफर नहीं किए जाते, इस प्लान में वॉयस कॉलिंग का चार्ज 20 पैसे प्रति मिनट लिया जाता है।

read more: TMC नेता के बेटे के जन्मदिन पार्टी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में मौत

102 रुपये वाला प्लान

BSNL के 102 रुपये वाले प्लान में डेटा, कॉलिंग और मैसेज तीनों की सुविधाएं मिलती हैं, 30 दिन वैलिडिटी वाले इस प्लान में 1 जीबी डेटा, 6 हजार वॉयस सेकेंड्स और 100 SMS दिए जाते हैं, अगर आपको डेटा की जरूरत नहीं है और कॉलिंग के लिए प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए किफायती साबित हो सकता है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com