Gas Cylinder Price Today: यूएस-ईरान तनातनी के बीच क्या फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम? जानें आज कितने में हो रही है बुकिंग?

Gas Cylinder Price Today: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अब ट्रेडर्स की नजर 1 अगस्त को होने वाली अगली समीक्षा बैठक पर टिकी हुई है। इस बैठक में कीमतों को लेकर अहम फैसला हो सकता है और बढ़ोतरी की भी संभावना जताई जा रही है।

Gas Cylinder Price Today: यूएस-ईरान तनातनी के बीच क्या फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम? जानें आज कितने में हो रही है बुकिंग?

(Gas Cylinder Price Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 22, 2026 / 12:44 pm IST
Published Date: July 22, 2026 12:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • LPG सिलेंडर के दाम आज स्थिर रहे
  • दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹942 पर कायम
  • 1 जुलाई को कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था

नई दिल्ली: Gas Cylinder Price Today: देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने आज LPG गैस सिलेंडर की कीमतों (Gas Cylinder Price Today) में कोई बदलाव नहीं किया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनातनी और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता के बावजूद घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के रेट पुराने स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अभी 942 रुपये पर स्थिर है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,930 रुपये बनी हुई है। बाजार में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है क्योंकि कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है।

जून और जुलाई में हुए थे बड़े बदलाव

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों (Domestic Gas Cylinder Prices) में आखिरी बदलाव जून महीने में किया गया था। उस समय घरेलू सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद से आम उपभोक्ताओं के लिए कीमतें स्थिर हैं। वहीं, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों (Commercial Gas Cylinder Prices) में 1 जुलाई को बड़ी राहत दी गई थी। उस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद से होटल, रेस्टोरेंट और व्यापारिक ग्राहकों को कम कीमत पर सिलेंडर मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में LPG कीमतों में (Gas Cylinder Price Today) अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.5 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये में मिल रहा है। वहीं लखनऊ में घरेलू सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा 979.50 रुपये दर्ज की गई है। कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो भुवनेश्वर में इसकी कीमत 3,115 रुपये, चेन्नई में 3,106 रुपये और कोलकाता में 3,082 रुपये है। वहीं हैदराबाद में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 2,052.5 रुपये है।

शहरवार LPG सिलेंडर की कीमतें (रुपये में)

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली ₹ 942.00 ₹ 2,930.00
मुंबई ₹ 941.50 ₹ 2,885.50
कोलकाता ₹ 968.00 ₹ 3,082.00
चंडीगढ़ ₹ 951.50 ₹ 2,954.50
देहरादून ₹ 961.00 ₹ 2,983.50
हैदराबाद ₹ 934.00 ₹ 2,052.50
भुवनेश्वर ₹ 968.00 ₹ 3,115.00
लखनऊ ₹ 979.50 ₹ 3,052.50
चेन्नई ₹ 957.50 ₹ 3,106.00

Bharatgas ने शुरू की नई प्रीमियम सर्विस

LPG ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा भी शुरू की गई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने Bharatgas ग्राहकों के लिए ‘भारतगैस लाइट ZIP’ सर्विस लॉन्च की है। इसमें ग्राहकों को पारंपरिक भारी लोहे के सिलेंडर की जगह हल्के कंपोजिट सिलेंडर की सुविधा मिलेगी। इस सर्विस के तहत नए गैस कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। फिलहाल इसकी शुरुआत मुंबई से हुई है। कंपनी की योजना 15 अगस्त 2026 तक इसे 24 राज्यों के 100 से ज्यादा शहरों में विस्तार करने की है जिससे अधिक से अधिक ग्राहक इसका लाभ उठा सकें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।