कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए सेबी की मंजूरी

कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए सेबी की मंजूरी

कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए सेबी की मंजूरी
Modified Date: July 22, 2026 / 12:45 pm IST
Published Date: July 22, 2026 12:45 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजर्स को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही कंपनी देश के तेजी से बढ़ते परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग में प्रवेश करेगी।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी से वह खुदरा निवेशकों के लिए इक्विटी, ऋण और ‘हाइब्रिड’ श्रेणियों में सक्रिय एवं निष्क्रिय निवेश उत्पाद पेश कर सकेगी।

विकास खेमानी, मनोज बाहेती और स्वाति खेमानी द्वारा 2019 में स्थापित कार्नेलियन फिलहाल पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं (पीएमएस), वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) तथा विदेशी निवेश रणनीतियों के तहत 18,300 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करती है। 30 जून 2026 तक कंपनी 710 से अधिक भागीदारों के नेटवर्क के जरिये 8,600 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रही थी।

कार्नेलियन के संस्थापक एवं मुख्य निवेश अधिकारी विकास खेमानी ने कहा कि इस मंजूरी से कंपनी अपनी निवेश क्षमताओं को बड़े निवेशक वर्ग तक पहुंचा सकेगी और भारत के बढ़ते बचत एवं निवेश परिवेश में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि म्यूचुअल फंड उद्योग के अगले चरण की वृद्धि प्रमुख महानगरों से आगे बढ़ेगी। छोटे शहरों तथा ग्रामीण भारत में वित्तीय जागरूकता एवं निवेश भागीदारी बढ़ने के साथ गुणवत्तापूर्ण निवेश समाधानों की पहुंच का विस्तार करने और अधिक निवेशकों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ने का बड़ा अवसर है।’’

घरेलू म्यूचुअल फंड उद्योग के पास 30 जून 2026 तक 82 लाख करोड़ रुपये से अधिक की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) थीं।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में