सोना 190 रुपए टूटकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर, चांदी में भी गिरावट

सोना 190 रुपए टूटकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर, चांदी में भी गिरावट

सोना 190 रुपए टूटकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर, चांदी में भी गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 27, 2018 10:54 am IST

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी पर दबाव के चलते शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट आई। सोना 190 रुपए कम होकर अब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 30,740 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। वहीं चांदी में भी 230 रुपए की गिरावट आई। चांदी अब 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर है, जो कि डेढ़ सप्ताह का निचला स्तर है।

वहीं लंदन मार्केट में, सोना हाजिर 3.50 डॉलर की गिरावट से 1,219.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर फिसलकर 1,218.40 डॉलर प्रति औंस रहा। इधर अगस्त के वायदा कारोबारों के निपटान से पहले तकनीकी कारणों से सोना दबाव में है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 15.33 डॉलर प्रति औंस पर रही।

वेब डेस्क, IBC24  


लेखक के बारे में