Delhi Canteen Owner Murder Case / Image Source : X
नई दिल्ली : Delhi Canteen Owner Murder Case देश की राजधानी दिल्ली से हत्या का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ महज सोने के आभूषणों और नकदी के लालच में एक 29 वर्षीय युवक ने अपने साथियों और लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर एक कैंटीन मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने न केवल हत्या की, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में बहा दिया। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार , आरोपी हैप्पी उर्फ सूरज ने छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले अनरूप गुप्ताकी सोने की अंगूठियों और गहनों को देखकर हत्या की साजिश रची थी।Chhattisgarh Sadan Canteen Case 18 फरवरी को हैप्पी ने गुप्ता को मटियाला एक्सटेंशन स्थित अपने किराए के मकान पर पार्टी के बहाने बुलाया। वहां आरोपियों ने उन्हें रस्सियों से बांधकर मारपीट की और उनकी एसयूवी कार से गहने लूट लिए। जब गुप्ता ने पैसे देने से इनकार किया, तो उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
इसके बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े कर उन्हें तीन प्लास्टिक बैग में भरा और पीड़ित की ही कार से वृंदावन ले जाकर नदी में फेंक दिया। आरोपियों ने परिवार को गुमराह करने के लिए पीड़ित के फोन से गोवा जान’ का झूठा मैसेज भी भेजा, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा के डेटा की मदद से आरोपियों का सुराग लगा लिया।
द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित की कार को यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाते देखा गया, जिसके बाद मथुरा पुलिस के साथ समन्वय कर नदी से शव के क्षत-विक्षत अंग बरामद किए गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी हैप्पी, उसके साथी भूपेंद्र, बलराम और लाइव इन पार्टनर राखी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी नीरज की तलाश जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव के अवशेष परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़े :