ग्रेटर नोएडा, 17 जून (भाषा) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहला मालवाहक विमान बुधवार को चेन्नई से यहां पहुंचा।
हवाई अड्डे पर आज सुबह विमान पर वाटर कैनन से पानी बरसा कर उसका स्वागत किया गया।
मालवाहक संचालन के लिए एफकॉम कंपनी के साथ समझौता किया गया है। मालवाहक सेवाओं के लिए कंपनी बोइंग 737-800 के विमानों का इस्तेमाल करती है।
एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एआईएसएटीएस) ने मालवाहक उड़ानों के लिए हवाई अड्डे पर करीब 80 एकड़ में मालवाहक केंद्र विकसित किया है।
यमुना इंटरनेशनल हवाई अड्डे प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि इससे क्षेत्र में संपर्क बढ़ेगा और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
भाषा सं अमित निहारिका
निहारिका