Bihar Crime News | Photo Credit: AI
नालंदा: Bihar Crime News बिहार में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन हत्या, चोरी डकैती जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला नालंदा से सामने आया है, जहां पोल्ट्री फार्म से 2500 मुर्गियां चोरी की गई। घटना के बाद अब पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर किसी के मन में एक ही सवाल है आखिर चोरों ने कैसे वारदात को अंजाम दिया।
Bihar Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिलाव प्रखंड के शुरूमपुर गांव की है जहां मंटू सिंह नामक शख्स मुर्गी का फार्म खोले हुए थे। बताया जा रहा है कि फार्म में दोनों पिता पुत्र रखवाली करते थे। इसी बीच रविवार को बेटा सिपाही की परीक्षा देने के लिए गया था और पिता मेला देखने चला गया। जब वापस लौटे तो फार्म का ताला टूटा हुआ था और मुर्गियां गायब थी।
घटना के बाद पीड़ित मंटू सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में मंटू ने बताया कि 2500 मुर्गी की चोरी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन अभी तक लोगों में एक ही सवाल है कि आखिरी इतनी संख्या में मुर्गी कैसे चोरी हो सकती है।