न्यूयॉर्क, 17 जून (एपी) टाइलर बिंडन ईरान के खिलाफ विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिये मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर इतिहास रच दिया ।
जेनी बिंडन और टाइलर विश्व कप खेलने वाली मां बेटे की पहली जोड़ी है ।
जेनी 2004 से 2014 तक न्यूजीलैंड की गोलकीपर थी और 2007 तथा 2011 महिला विश्व कप के अलावा 2008 और 2012 ओलंपिक खेल चुकी हैं ।
टाइलर सोमवार को विश्व कप मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे तो उनके माता पिता भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे । न्यूजीलैंड ने इरान से 2 . 2 से ड्रॉ खेला ।
टाइलर के पिता ग्रांट न्यूजीलैंड की वॉलीबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं । टाइलर जब 12 साल के थे तब उनका परिवार कैलिफोर्निया आ गया क्योंकि जेनी को यूसीएलए महिला टीम की सहायक कोच बनाया गया था ।
विश्व कप खेलने वाले पिता पुत्र की कई जोड़ियां हैं । पराग्वे के खिलाफ जीत में अमेरिका के लिये गोल करने वाले जियो के पिता क्लाउडियो रेना अमेरिका के लिये खेल चुके हैं । नॉर्वे के लिये पहले मैच में दो गोल करने वाले एर्लिंग हालैंड के पिता अल्फ इंजे हालैंड 1994 विश्व कप खेले हैं ।
एपी
मोना
मोना