अगर आपके पास भी है SBI कार्ड, तो हो जाइए फायदा उठाने को तैयार, त्यौहारी सीजन में खरीददारी पर मिलेगी बंपर छूट और कैशबैक

अगर आपके पास भी है SBI कार्ड, तो हो जाइए फायदा उठाने को तैयार, त्यौहारी सीजन में खरीददारी पर मिलेगी बंपर छूट और कैशबैक

अगर आपके पास भी है SBI कार्ड, तो हो जाइए फायदा उठाने को तैयार, त्यौहारी सीजन में खरीददारी पर मिलेगी बंपर  छूट और कैशबैक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: October 13, 2020 12:03 pm IST

नयी दिल्ली: एसबीआई कार्ड ने त्यौहारी मौसम से पहले कई तरह के ऑफर पेश किए हैं। यह सभी कोविड-19 के बाद ग्राहकों के खरीदारी करने के तौर-तरीकों में आए बदलाव के अनुरूप हैं और कंपनी विभिन्न ब्रांड के साथ मिलकर कैशबैक और छूट इत्यादि की पेशकश कर रही है।

Read More: नरेंद्र सिंह तोमर, मुन्नालाल गोयल सहित इन नेताओं के पर दर्ज होगा FIR, कोरोना काल में राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर HC के ग्वालियर बेंच का आदेश

एसबीआई कार्ड ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वह 2,000 से अधिक शहरों में 1,000 से अधिक तरह के ऑफर दे रही है। यह ऑफर एक अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर 2020 तक चलेगा।

Read More: ज्वेलरी शॉप से महिलाओं ने पार किया सोने का झुमका, तीन बच्चों के साथ पहुंची थी दुकान पर

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, ‘‘ इस साल हमने राष्ट्रीय और खुदरा दुकानदारों के साथ मिलकर 1,000 से ज्यादा तरह के ऑफर तैयार किए हैं। यह ऑफर 2,000 से अधिक शहरों में खुदरा दुकानदारों से लेकर ऑनलाइन खरीदारी तक पर उपलब्ध होंगे।’’

Read More: 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और मल्‍टीप्‍लेक्‍स, योगी सरकार ने इन शर्तां के साथ दी अनुमति

उन्होंने कहा कि इससे हर श्रेणी के ग्राहकों को कार्ड के उपयोग पर लाभ मिलेगा। कार्ड की मदद से ग्राहक देशभर में 1.3 लाख से अधिक दुकानों पर आसान किस्तों में खरीदारी कर सकते हैं।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ड्रग्स नेटवर्क में सामने आया MCX कांड के आरोपी मन्नू नत्थानी और नितिन चोपड़ा का नाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"