कैट दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में

कैट दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में

कैट दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 23, 2021 10:38 am IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) व्यापारियों के संगठन कैट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को 26 अप्रैल से आगे बढ़ाना चाहिए।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि स्थिति काफी चिंताजनक है।

कैट ने एक बयान में कहा, ‘‘कैट ने 26 अप्रैल के बाद दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने का आग्रह किया है … हालात में सुधार होने के बाद, लॉकडाउन हटाया जा सकता है।’’

बयान में कहा गया कि हालांकि लॉकडाउन से व्यापारियों और अर्थव्यवस्था को आर्थिक नुकसान होगा, ‘‘फिर भी हमारा मानना है कि दिल्ली के लोगों के जीवन को बचाने और कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए इसे आगे बढ़ाना चाहिए।’’

भाषा

पाण्डेय महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में