प्रतिस्पर्धा आयोग ने नाभा पावर के अधिग्रहण के लिए टोरेंट पावर के प्रस्ताव का मंजूरी दी

प्रतिस्पर्धा आयोग ने नाभा पावर के अधिग्रहण के लिए टोरेंट पावर के प्रस्ताव का मंजूरी दी

प्रतिस्पर्धा आयोग ने नाभा पावर के अधिग्रहण के लिए टोरेंट पावर के प्रस्ताव का मंजूरी दी
Modified Date: April 7, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: April 7, 2026 10:12 pm IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टोरेंट पावर के नाभा पावर लि. में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

टोंरेंट पावर ने फरवरी, 2026 में घोषणा की थी कि उसने एल एंड टी पावर डेवलपमेंट के साथ नाभा पावर में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी 6,889 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर हासिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

नियामक ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘प्रस्तावित सौदे में एल एंड टी पावर डेवलपमेंट लि. से टोरेंट पावर लि. द्वारा नाभा पावर में 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर और गैर-संचयी वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय विमोच्य तरजीही शेयर का अधिग्रहण शामिल है।’’

विभिन्न कारोबार से जुड़े टोरेंट समूह की इकाई टोरेंट पावर बिजली उत्पादन, पारेषण, वितरण और बिजली पारेषण केबल के विनिर्माण और आपूर्ति के कारोबार से जुड़ी हुई है।

नाभा पावर लिमिटेड, एल एंड टी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड (एल एंड टीपीडीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है और यह 2014 से पंजाब के राजपुरा में 700 मेगावाट की दो इकाइयों का अत्याधुनिक बिजलीघर संचालित कर रही है।

एल एंड टीपीडीएल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में