Gwalior News: भाई-बहनों के आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, घर में मिला एक और शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक परिवार के तीन लोगों ने सागरताल में सुसाइड के लिए छंलाग लगा दी।

Gwalior News: भाई-बहनों के आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, घर में मिला एक और शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Indian Officer Dead In Bangladesh/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Nasir Gouri,
Modified Date: April 7, 2026 / 10:45 pm IST
Published Date: April 7, 2026 9:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर शहर में एक परिवार के तीन लोगों ने सागरताल में सुसाइड के लिए छंलाग लगा दी।
  • रेस्क्यू के दौरान एक छोटे भाई बबलू खान की मौत हो गयी है।
  • सुसाइड की कोशिश करने वालो के घर पर पुलिस को एक और शव मिला है।

Gwalior News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो भाई और एक बहन खुदकुशी के लिए तालाब में कूद पड़े। मौके पर मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और तीनों को पानी से निकाला। इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला बहोड़ापुर थाना इलाके में करीब साढ़े 3 बजे का है। पुलिस जब जांच के सिलसिले में घर पहुंची तो वहां एक और भाई का शव मिला। पुलिस अब पड़ोसियों और डॉक्टरों से राय लेकर पूरा मामला सुलझाने में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के मुताबिक, इदरीश खान और यास्मीन को बचा लिया गया है। वहीं, बबलू खान की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर पर जो शव मिला, वह बड़े भाई रहीस खान का था। शुरुआती दौर में यह पता चला है कि बड़े भाई की मौत के बाद से दोनों भाई और बहन परेशान थे और उन्होंने भी मरने का प्लान बना लिया था। (Gwalior News)  इसलिए उन्होंने सागरताल में सुसाइड के लिए लगाई थी। दरअसल चारों भाई-बहन माधौगंज थाना इलाके में आपागंज गड्‌ढा वाला मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनके पिता अब्दुल रशीद सरकारी प्रेस में नौकरी करते थे। इदरीश खान सबसे बड़ा भाई है। दूसरे नंबर पर रहीस था। तीसरे नंबर पर बहन यास्मीन उर्फ सायना है। चौथे नंबर के भाई का नाम सोनू उर्फ बबलू था, जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई।

घर में पुलिस को मिला एक और शव

Gwalior News:  पुलिस ने जब इदरीश से बात की तो उसने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। साथ ही उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नजर नहीं आ रही है, हालांकि उसने रिश्तेदारों और पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। कहा- हम मरने गए थे। मैंने कल रात पैसे में आग लगाई है। इदरीश ने कहा- रिश्तेदारों और आसपड़ोस के लोगों ने हमको बीमार बना दिया। (Gwalior News) मेरे भाई को सही इलाज नहीं मिला। डॉक्टरों ने उसको मार दिया। वहीं पुलिस के मुताबिक जो लाश मिली है, वह मौत बीमारी से हुई है या फिर कोई और वजह है इसके लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.