केंद्र का राजकोषीय घाटा जुलाई के अंत तक पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य के 26.8 प्रतिशत पर
केंद्र का राजकोषीय घाटा जुलाई के अंत तक पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य के 26.8 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जुलाई के अंत तक 2026-27 के पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 26.8 प्रतिशत रहा है। पिछले वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में यह घाटा 2025-26 के बजट अनुमान (बीई) का 29.9 प्रतिशत था।
वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जुलाई अवधि में सरकार के खर्च और राजस्व के बीच का अंतर यानी राजकोषीय घाटा 4,55,144 करोड़ रुपये रहा।
केंद्र ने चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.3 प्रतिशत यानी 16.96 लाख करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य तय किया है।
सीजीए के अनुसार, जुलाई-2026 तक केंद्र का शुद्ध कर राजस्व लगभग 8.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2026-27 के लिए कुल प्राप्तियों के बजट अनुमान का 29.5 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में शुद्ध कर राजस्व उस साल के बजट अनुमान का 23.3 प्रतिशत था।
चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान कुल व्यय लगभग 17.62 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बजट अनुमान का 32.9 प्रतिशत है। एक साल पहले की समान अवधि में यह बजट अनुमान का 30.9 प्रतिशत था।
इस दौरान केंद्र ने करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को 3,72,354 करोड़ रुपये दिए, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 56,190 करोड़ रुपये कम है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


