सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 138 प्रतिशत बढ़ा

Ads

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 138 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 04:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 138 प्रतिशत बढ़कर 129.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही ने कंपनी ने 54.58 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,674.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,061.24 करोड़ रुपये थी।

भाषा जतिन जतिन अजय

अजय