सीजी पावर का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 308 करोड़ रुपये

सीजी पावर का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 308 करोड़ रुपये

सीजी पावर का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 308 करोड़ रुपये
Modified Date: July 24, 2026 / 05:13 pm IST
Published Date: July 24, 2026 5:13 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 308.28 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 266.87 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,364.39 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,906.30 करोड़ रुपये थी।

इन वित्तीय परिणामों में स्वीडन, जर्मनी और नीदरलैंड स्थित उसकी परिचालन अनुषंगी कंपनियों तथा अन्य गैर-परिचालन अनुषंगी कंपनियों का प्रदर्शन भी शामिल है।

समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक अमर कौल ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बावजूद इस तिमाही में भी कंपनी का प्रदर्शन अनुशासित और स्थिर रहा है। वैश्विक व्यापार में बदलाव, मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और ऊंची लागत जैसी चुनौतियों के बीच भी हमने खुद को प्रभावी ढंग से ढाला है।’’

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में