हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 5,469 करोड़ रुपये

हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 5,469 करोड़ रुपये

हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 5,469 करोड़ रुपये
Modified Date: July 24, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: July 24, 2026 5:10 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 5,469 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,234 करोड़ रुपये था।

एचजेडएल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ रुपये रहा।’’

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 71.6 प्रतिशत बढ़कर 13,033 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे एक वर्ष पहले की समान अवधि में 7,591 करोड़ रुपये थी।

एचजेडएल ने कहा कि धातुओं की ऊंची कीमतों, धातु उत्पादन में वृद्धि, सह-उत्पादों से अधिक प्राप्ति तथा डॉलर की मजबूती के कारण परिचालन आय में बढ़ोतरी हुई है।

इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश को एक अगस्त, 2026 से हिंदुस्तान जिंक का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है।

वहीं अमित गुप्ता ने एक जून 2026 से हिंदुस्तान जिंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) का पदभार संभाल लिया है।

कंपनी के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा, ‘‘उत्पादन क्षमता बढ़ाने की हमारी पहल परिष्कृत धातु उत्पादन को बढ़ा रही है और दुनिया के सबसे कम लागत वाले जस्ता उत्पादकों में हमारी स्थिति को और मजबूत कर रही है।’’

सीएफओ अमित गुप्ता ने कहा कि कंपनी ने पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन कंपनी के परिचालन उत्कृष्टता, लागत प्रतिस्पर्धा और अनुशासित वित्तीय प्रबंधन पर लगातार ध्यान को दर्शाता है।

भाषा यासिर निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में