चंद्रबाबू नायडू भोगापुरम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को करेंगे आमंत्रित

Ads

चंद्रबाबू नायडू भोगापुरम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को करेंगे आमंत्रित

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 09:39 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 09:39 PM IST

अमरावती, 21 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें विजयनगरम जिले के भोगापुरम में निर्मित हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करेंगे।

अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कार्यक्रम एक अगस्त को निर्धारित है।

राज्य सरकार के बयान के मुताबिक, नायडू अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इनमें गृह मंत्री अमित शाह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, बिजली मंत्री मनोहर लाल और जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, नायडू सभी आधिकारिक कार्यक्रम पूरे करने के बाद दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे और 23 जुलाई को सुबह करीब 10:20 बजे अमरावती लौटेंगे।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय