Chhattisagarh Thana Incharge Transfer List: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ 11 थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला.. SSP ने सायबर सेल इंचार्ज को भी हटाया, देखें लिस्ट

Ads

Chhattisagarh Police Station Incharge Transfer List: रायगढ़ में 11 थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला, साइबर सेल इंचार्ज भी बदले गए।

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 05:04 PM IST

Chhattisagarh Police Station Incharge Transfer List || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ में 11 प्रभारियों का ट्रांसफर
  • साइबर सेल इंचार्ज हटाए गए
  • तत्काल कार्यभार ग्रहण करने निर्देश

रायगढ़: रायगढ़ जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। (Chhattisagarh Police Station Incharge Transfer List) उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के तहत 11 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।

देखें किन अफसरों का किया गया ट्रांसफर

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक रामकिशोर यादव को थाना प्रभारी पुसौर से थाना प्रभारी पूंजीपथरा भेजा गया है। निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को जूटमिल से तमनार थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक मोहन भारद्वाज को कोतरारोड से पुसौर का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र रायगढ़ से जूटमिल थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर भेजा गया है। निरीक्षक कमला पुसाम को तमनार से कोतरारोड थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक नसीरुद्दीन खान को प्रभारी साइबर थाना से छाल थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से खरसिया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक अमित तिवारी को खरसिया से रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है।

तत्काल आमद देने के निर्देश भी जारी

उप निरीक्षक कुसुम केवर्त को कोतरारोड से प्रभारी महिला थाना तथा उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर को महिला थाना से कोतरारोड पदस्थ किया गया है। (Chhattisagarh Police Station Incharge Transfer List) 26 फरवरी 2026 को जारी किये गए आदेश के साथ ही प्रभावित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. रायगढ़ में कितने थाना प्रभारियों का तबादला हुआ?

रायगढ़ जिले में कुल 11 थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया।

Q2. क्या साइबर सेल इंचार्ज को भी बदला गया?

हाँ, साइबर थाना प्रभारी को छाल थाना प्रभारी बनाया गया है।

Q3. अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए हैं?

सभी अधिकारियों को तुरंत नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना है।