Elephant Attack Viral Video: मंदिर उत्सव के दौरान मची भगदड़! बेकाबू हाथी ने मचाया तांडव… सूंड से उठाकर पुजारी का किया ये हाल, वायरल वीडियो देख कांप जाएंगे

Ads

Elephant Attack Viral Video: मंदिर उत्सव के दौरान मची भगदड़! बेकाबू हाथी ने मचाया तांडव... सूंड से उठाकर पुजारी का किया ये हाल, वायरल वीडियो देख कांप जाएंगे

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 06:07 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 06:13 PM IST

Elephant Attack Viral Video/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • केरल में मंदिर उत्सव का खौफनाक पल
  • हाथी ने पुजारी को सूंड में उठाकर पटक दिया
  • मंदिर में हाथी ने मचाया भगदड़

त्रिशूर: Elephant Attack Viral Video: केरल के त्रिशूर में आयोजित एक पारंपरिक मंदिर उत्सव उस वक्त दहशत में बदल गया, जब एक सजे-धजे हाथी ने अचानक आक्रामक व्यवहार करते हुए एक युवक को अपनी सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया।

मंदिर उत्सव में हाथी ने युवक को उठाकर फेंका (Thrissur Temple Festival Elephant Attack)

Elephant Attack in Thrissur Temple Festival: यह घटना मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुई और वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथी पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान हाथी के सामने खड़ा दूसरा युवक उसकी चपेट में आ गया। हाथी ने उसे पहले अपनी सूंड में जकड़ा और फिर ऊपर उठाकर जोर से फेंक दिया।

Elephant Attack Viral Video: युवक जमीन पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उत्सव स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। महावतों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया और स्थिति को संभाला। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है।

यह भी पढ़ें

"त्रिशूर हाथी हमला" में क्या हुआ?

A1: मंदिर उत्सव के दौरान एक हाथी ने युवक को अपनी सूंड में उठाकर जमीन पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाथी हमला वीडियो" क्यों वायरल हुआ?

A2: घटना मंदिर परिसर में हुई और कई लोगों ने इसे मोबाइल कैमरे में कैद किया, जिससे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

"मंदिर उत्सव में सुरक्षा" के लिए क्या उपाय किए जाते हैं?

A3: महावतों द्वारा हाथियों को नियंत्रित किया जाता है, लेकिन श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी होती है।