संकटग्रस्त रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे प्रकरण को संभालने में जुटा चीन

Ads

संकटग्रस्त रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे प्रकरण को संभालने में जुटा चीन

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 07:36 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 07:36 PM IST

हांगकांग, 21 अगस्त (एपी) चीन प्रशासन एवरग्रांडे रियल एस्टेट के धराशायी होने से पैदा हुए संकट को पूरी तरह संभालने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कंपनी लगभग 300 अरब डॉलर की देनदारी के मामले में चूक की है।

दक्षिणी चीन के गुआंगझोउ की एक अदालत ने शुक्रवार को कहा कि उसने एवरग्रांडे द्वारा दायर चीनी संपत्ति विकास इकाई के खिलाफ दिवाला परिसमापन का मामला स्वीकार कर लिया है। उद्योग के आंकड़ों के अनुसार समूह के कुल कर्ज का एक बड़ा हिस्सा इसी इकाई पर था।

यह कदम शेनझेन शहर की एक अदालत द्वारा चाइना एवरग्रांडे के 67 वर्षीय संस्थापक हुई का यान को वित्तीय अपराधों के लिए उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद आया है। उसी दिन हुई के बेटों सहित समूह से जुड़े दर्जनों अन्य लोगों को भी 18 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई थी।

फॉर्च्यून आर्क रिस्ट्रक्चरिंग के संस्थापक भागीदार और पुनर्गठन विशेषज्ञ फॉरेकी वोंग ने कहा कि हाल के घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि चीनी सरकार के पास एवरग्रांडे प्रकरण को संभालने के लिए पहले से ही एक रूपरेखा हो सकती है।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि रियल एस्टेट बाजार को वापस पटरी पर लाने में कितना समय लगेगा। चीनी नियामकों द्वारा 2020 में रियल एस्टेट उद्योग में अत्यधिक उधारी पर नकेल कसने के बाद एवरग्रांडे धराशायी हो गई थी। इसके कारण अन्य रियल एस्टेट कंपनियों के विफल होने का सिलसिला शुरू हुआ और आवास बाजार में लंबे समय तक नरमी छाई रही।

एपी पाण्डेय रमण

रमण