चीन की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हाइसेंस एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन कारोबार में उतरेगी

चीन की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हाइसेंस एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन कारोबार में उतरेगी

चीन की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हाइसेंस एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन कारोबार में उतरेगी
Modified Date: August 26, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: August 26, 2026 6:49 pm IST

चंडीगढ़, 26 अगस्त (भाषा) चीन की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हाइसेंस भारत में अपने कारोबार का विस्तार करेगी। कंपनी देशभर में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पेश करेगी तथा प्रीमियम टेलीविजन खंड में अपनी मौजूदगी मजबूत करेगी।

हाइसेंस इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पंकज राणा ने बुधवार को कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले दो साल में भारत में टेलीविजन के शीर्ष तीन ब्रांड में शामिल होना है।

कंपनी ने 116 इंच के 4के मिनी आरजीबी टेलीविजन ‘हाइसेंस 116यूएक्स’ को पेश किया है। इस टेलीविजन का अनावरण अभिनेता और गायिका सारा गुरपाल ने किया।

राणा ने चंडीगढ़ के पास जीरकपुर स्थित लीक्यूओ स्टोर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कंपनी एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पूरे भारत में पेश करेगी और अपने विस्तार को केवल पंजाब और हरियाणा तक सीमित नहीं रखेगी।

राणा ने कहा कि पंजाब हाइसेंस के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और उन्हें उम्मीद है कि कंपनी की इस राज्य में सबसे अधिक बाजार हिस्सेदारी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब मेरा गृह राज्य है और स्वाभाविक रूप से मैं चाहता हूं कि भारत में हाइसेंस की सबसे अधिक बाजार हिस्सेदारी यहीं हो।’’

कंपनी का 116 इंच का ‘हाइसेंस 116यूएक्स’ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अधिकृत लीक्यूओ स्टोर में 21,99,999 रुपये में उपलब्ध है।

कंपनी ने कहा है कि यह नया टेलीविजन उन ग्राहकों को लक्ष्य करता है जो घर में मनोरंजन के लिए काफी बड़ी स्क्रीन चाहते हैं।

भाषा अजय योगेश

योगेश

योगेश


लेखक के बारे में