चीन का निर्यात अगस्त में 25 प्रतिशत बढ़ा

Ads

चीन का निर्यात अगस्त में 25 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 09:56 AM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 09:56 AM IST

बैंकॉक, आठ सितंबर (एपी) चीन का निर्यात अगस्त में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ा।

सीमा शुल्क एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि मोटर वाहन और उच्च प्रौद्योगिकी वाले सामान की मजबूत मांग से निर्यात को बढ़ावा मिला। जुलाई में निर्यात सालाना आधार पर 23.9 प्रतिशत बढ़ा था।

अगस्त में आयात भी सालाना आधार पर 28.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि जुलाई में इसमें 27.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इससे चीन का व्यापार अधिशेष 119.1 अरब डॉलर हो गया जो जुलाई के 112.5 अरब डॉलर के मुकाबले अधिक है।

एपी निहारिका

निहारिका