Stock Market Today 08 September 2026: शेयर बाजार की सुबह कैसी होगी? गिफ्ट निफ्टी के संकेतों से सहमे निवेशक! आज इन शेयरों पर टिकी रहेगी नजर

Ads

Stock Market Today 08 September 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से निवशकों की चिंता बढ़ गई है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एसबीआई, मैनकाइंड फार्मा और एलआईसी समेत कई कंपनियों के शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। जिससे ये स्टॉक निवेशकों के खास फोकस में रह सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 09:02 AM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 09:06 AM IST

(Stock Market Today 08 September 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • निफ्टी पर दबाव: 24,025 के नीचे रहने पर 23,600-23,500 तक गिरावट संभव।
  • LIC का प्रीमियम बढ़ा: न्यू बिजनेस प्रीमियम 45.3% बढ़कर ₹23,275 करोड़।
  • HDFC Life मजबूत: न्यू बिजनेस प्रीमियम 17.8% बढ़ा।

नई दिल्ली: Stock Market Today 08 September 2026: आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market Today) की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब सवा सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.10% टूटकर 23,802 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड फिलहाल कमजोर बना हुआ है। अगर इंडेक्स 24,025 के नीचे रहता है तो इसमें और दबाव देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में निफ्टी 23,600 से 23,500 के स्पोर्ट जोन तक फिसल सकता है। यह स्तर पिछले बड़े गैप एरिया और जुलाई 2026 के निम्न स्तर के करीब है।

इंश्योरेंस शेयरों पर नजर

मंगलवार के कारोबार में इंश्योरेंस सेक्टर के कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। SBI Life Insurance का न्यू बिजनेस प्रीमियम 2.8% बढ़कर 3,415 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस साल अब तक इसमें 12.73% की बढ़ोतरी हुई है। HDFC Life का न्यू बिजनेस प्रीमियम 17.8% बढ़कर 3,609 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं LIC का न्यू बिजनेस प्रीमियम 45.3% बढ़कर 23,275 करोड़ रुपये रहा। ICICI Prudential Life का न्यू बिजनेस प्रीमियम 9.9% बढ़कर 1,953 करोड़ रुपये हो गया। इन आंकड़ों के कारण इन शेयरों (Stock Market Today) पर निवेशकों की नजर रहेगी।

इन कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट

Arisinfra Solutions को उसकी सब्सिडियरी के जरिए O2 Spaces से ऑर्डर मिला है। Asian Energy Services की सब्सिडियरी Oilmax Energy को अरुणाचल प्रदेश सरकार से पाकड़ो वैनेडियम और ग्रेफाइट ब्लॉक के लिए कंपोजिट लाइसेंस देने संबंधी लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। Neuland Laboratories के बोर्ड ने काकीनाडा में करीब 134 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 126 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर को मंजूरी दी है। Mankind Pharma की सब्सिडियरी Bharat Serums and Vaccines के शेयरधोल्डर्स ने कंपनी के वॉलंटरी लिक्विडेशन को मंजूरी दे दी है।

पावर, अधिग्रहण और नतीजों वाले शेयर

GE Vernova T&D, Barmer II से South Kalamb तक 6,000 MW HVDC LCC टर्मिनल स्टेशन के डिजाइन और निर्माण के लिए L1 बिडर बनी है। Adani Power को GVK Energy के अधिग्रहण के लिए LOI मिला है, जिसमें 330 MW का उत्तराखंड स्थित हाइड्रो पावर प्लांट शामिल है। इसके अलावा Shiprocket का घाटा 18 करोड़ रुपये से घटकर 13.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 33.8% बढ़ा। Behari Lal Engineering का मुनाफा 24.5% बढ़कर 19.2 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 18% बढ़कर 151.7 करोड़ रुपये रहा।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रह सकती है?

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट के संकेतों को देखते हुए बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है।

निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल क्या हैं?

निफ्टी के लिए 23,600-23,500 का स्तर अहम सपोर्ट जोन माना जा रहा है।

किन इंश्योरेंस शेयरों पर नजर रहेगी?

SBI Life, HDFC Life, LIC और ICICI Prudential Life में कारोबार के दौरान एक्शन देखने को मिल सकता है।

Adani Power से जुड़ी बड़ी खबर क्या है?

Adani Power को GVK Energy के अधिग्रहण के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। GVK की सब्सिडियरी के पास उत्तराखंड में 330 MW का हाइड्रो पावर प्लांट है।

ताजा खबर