CNG Price Hiked Today: सीएनजी के कीमत में 3.89 रुपये का इजाफा.. आम-आदमी को लगा महंगाई का एक और झटका, आज सुबह से लागू हुई नई दर

Ads

दिल्ली में CNG महंगी होने के बाद ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग की है। मांग नहीं मानी तो 9 सितंबर को हड़ताल होगी।

  •  
  • Publish Date - August 29, 2026 / 06:37 PM IST,
    Updated On - August 29, 2026 / 06:38 PM IST

CNG Price Hiked Today in New Delhi || Image- Economic Times File

HIGHLIGHTS
  • CNG के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े
  • दिल्ली में नई कीमत 86.98 रुपये हुई
  • ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने हड़ताल की चेतावनी दी

नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के शहरों में शनिवार से सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। नई कीमत 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से लागू हो गई। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का दाम 86.98 रुपये प्रति किलो हो गया है। (CNG Price Hiked Today in New Delhi) सीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। यूनियनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 9 सितंबर को हड़ताल की जा सकती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ऑटो यूनियन बोली- तुरंत बढ़ाया जाए किराया

ऑटो रिक्शा एसोसिएशन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि सीएनजी महंगी होने से ऑटो और टैक्सी चालकों पर अचानक आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने दिल्ली सरकार से एक सप्ताह के भीतर किराया बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों से सीएनजी की कीमत लगातार बढ़ रही है। सरकार या तो किराया बढ़ाए या सीएनजी पर सब्सिडी दे। ऐसा नहीं होने पर 9 सितंबर को हड़ताल की जाएगी।

महंगाई बढ़ने की भी जताई आशंका

ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी सीएनजी की कीमत बढ़ने पर चिंता जताई है। (CNG Price Hiked Today in New Delhi) संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी का असर केवल परिवहन क्षेत्र पर नहीं पड़ेगा, बल्कि आम लोगों की जेब और जरूरी सामान की कीमतों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पश्चिम एशिया में तनाव से बढ़ी एलएनजी की कीमत

आईजीएल के मुताबिक, सीएनजी की कीमत में यह बढ़ोतरी बढ़ती इनपुट गैस लागत को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए की गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण एलएनजी की सप्लाई प्रभावित हुई है और वैश्विक स्पॉट एलएनजी कीमतों में तेज उछाल आया है। यह पिछले कुछ महीनों में सीएनजी की कीमत में हुई कई बढ़ोतरी के बाद आया है। मई में चार अलग-अलग बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे, जिसमें कुल मिलाकर 6 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी।

इन्हें भी पढ़ें:

अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश

उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव

सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया

राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश

महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक

Q1. दिल्ली में CNG की नई कीमत कितनी है?

3.89 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है।

Q2. ऑटो-टैक्सी यूनियन क्या मांग कर रही हैं?

यूनियन CNG महंगी होने के कारण ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाने की मांग कर रही हैं।

Q3. मांग नहीं मानी गई तो क्या होगा?

ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने मांग पूरी नहीं होने पर 9 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी दी है।