Lady Constable Kesari Verma Death: महिला आरक्षक की मौत.. सिर में आई थी चोट, टांका खुलवाने मांगती रही छुट्टी लेकिन नहीं मिला, पति भी विभाग में कॉन्स्टेबल

Ads

बस्ती में सड़क हादसे में घायल महिला कांस्टेबल केसरी वर्मा की अचानक मौत हो गई। पति ने समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया।

  •  
  • Publish Date - August 29, 2026 / 05:54 PM IST,
    Updated On - August 29, 2026 / 05:54 PM IST

Lady Constable Kesari Verma Death || Image- Rajesh Sahu Twitter

HIGHLIGHTS
  • महिला कांस्टेबल केसरी वर्मा की मौत
  • पति ने छुट्टी नहीं मिलने का आरोप लगाया
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में साल की महिला कांस्टेबल केसरी वर्मा की मौत हो गई। वह सड़क हादसे में घायल हुई थीं और करीब सात दिन बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला कांस्टेबल के पति नागेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिलने के कारण उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल सका। (Lady Constable Kesari Verma Death) केसरी वर्मा लालगंज थाने में तैनात थीं। उनके पति नागेंद्र भी इसी थाने में कांस्टेबल हैं। केसरी को कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ जाते समय बाइक से हादसा हुआ था। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी और डॉक्टरों ने घाव में चार टांके लगाए थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इलाज के लिए छुट्टी मांगने SP ऑफिस पहुंची थीं

नागेंद्र के मुताबिक, इलाज के लिए केसरी ने 27 अगस्त को SP कार्यालय में छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के साथ मेडिकल और CT स्कैन की रिपोर्ट भी लगाई गई थी। पति का आरोप है कि छुट्टी नहीं मिलने के कारण केसरी को ड्यूटी पर लौटना पड़ा। नागेंद्र ने बताया कि केसरी दो दिनों तक छुट्टी के लिए कार्यालय के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिली। उनका कहना है कि अगर उसी दिन छुट्टी मिल जाती तो केसरी को समय पर इलाज मिल सकता था।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

शनिवार तड़के करीब 4 बजे केसरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर पति और पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (Lady Constable Kesari Verma Death) पोस्टमार्टम हाउस के बाहर नागेंद्र अपनी पत्नी की मौत से टूट गए और लगातार रोते रहे। उन्होंने SP कार्यालय में तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

सीओ रुधौली अनिल सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह महिला कांस्टेबल की तबीयत अचानक खराब हुई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि महिला कांस्टेबल के पति द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। (Lady Constable Kesari Verma Death) केसरी वर्मा 2018 बैच की कांस्टेबल थीं। करीब दो साल पहले उनकी शादी 2020 बैच के कांस्टेबल नागेंद्र वर्मा से हुई थी। दोनों वर्तमान में बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

इन्हें भी पढ़ें:

अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश

उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव

सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया

राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश

महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक

Q1. बस्ती में किस महिला कांस्टेबल की मौत हुई?

लालगंज थाने में तैनात 30 वर्षीय कांस्टेबल केसरी वर्मा की मौत हुई है।

Q2. केसरी वर्मा के पति ने क्या आरोप लगाया?

पति नागेंद्र वर्मा ने इलाज के लिए समय पर छुट्टी नहीं मिलने का आरोप लगाया।

Q3. महिला कांस्टेबल की मौत की वजह कैसे स्पष्ट होगी?

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

शीर्ष 5 समाचार