IAS Tranasfer Full List 2026: नीलिमा साहू को हेल्थ डिपार्टमेंट का जिम्मा.. रक्षाबंधन के तत्काल बाद एक साथ इतने IAS का तबादला.. GAD ने जारी किया आदेश और लिस्ट

Ads

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 6 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई। कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

  •  
  • Publish Date - August 29, 2026 / 05:31 PM IST,
    Updated On - August 29, 2026 / 05:31 PM IST

IAS Tranasfer Full List 2026 || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • बिहार में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला
  • उज्ज्वल कुमार सिंह बने ग्रामीण विकास सचिव
  • नीलिमा साहू को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

पटना: बिहार सरकार ने रक्षाबंधन त्यौहार के बीच प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। (6 IAS officers transferred in Bihar state) सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह अधिसूचना 28 अगस्त 2026 को जारी की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उज्ज्वल कुमार सिंह बने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव

2011 बैच के IAS अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह, जो अब तक पशुपालन विभाग के निदेशक के पद पर तैनात थे, उन्हें अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, 2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन विभाग का नया निदेशक बनाया गया है। वे फिलहाल नई पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे।

तीन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को अगले आदेश तक अपर सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है। (6 IAS officers transferred in Bihar state) वे भी फिलहाल नई पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

नीलिमा साहू और दिव्या शक्ति की भी नई पोस्टिंग

2021 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा साहू, जो नवादा जिला परिषद की उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी थीं, उनका तबादला कर उन्हें संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग बनाया गया है। वहीं 2022 बैच की IAS अधिकारी दिव्या शक्ति को उनके वर्तमान प्रभार को देखते हुए अगले आदेश तक संयुक्त आयुक्त, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश

उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव

सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया

राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश

महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक

Q1. बिहार में कितने आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ?

बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल में कुल 6 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।

Q2. उज्ज्वल कुमार सिंह को कौन सी जिम्मेदारी मिली?

उज्ज्वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।

Q3. नीलिमा साहू की नई पोस्टिंग कहां हुई है?

नीलिमा साहू को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

शीर्ष 5 समाचार