BJP OBC Leader Murder in Bareilly ||
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह खाना खाने के बाद घर से टहलने निकले थे। (BJP OBC Leader Murder in Bareilly) इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सचिन कश्यप के रूप में हुई है। वह बीजेपी ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे। घटना सुबाष नगर थाना क्षेत्र में रात करीब 10:30 बजे हुई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
परिजनों के मुताबिक, सचिन रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। घर से कुछ दूरी पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर चाकू से हमला कर दिया। सचिन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सचिन खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिवार की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पैसों के विवाद की बात सामने आ रही है। सचिन के भाई सनी के मुताबिक, कुछ समय पहले उनका बाबू नाम के एक युवक से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। (BJP OBC Leader Murder in Bareilly) बाद में स्थानीय लोगों और परिचितों की मध्यस्थता से विवाद सुलझ गया था। हालांकि, परिवार का आरोप है कि दूसरे पक्ष की नाराजगी बनी हुई थी और इसी वजह से सचिन की हत्या की गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सचिन प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे और परिवार के साथ मंजे वाली बगिया इलाके में रहते थे। उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
बरेली में BJP नेता की चाकू से गोदकर हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला लहूलुहान शव
बरेली। मणिनाथ मंडल के भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष की घर से करीब 500 मीटर दूर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसके बाद… pic.twitter.com/MQWKC306sJ
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) August 29, 2026
अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश
उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव
सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश
महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक