कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति 11 प्रतिशत बढकर 43.3 करोड़ टन

कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति 11 प्रतिशत बढकर 43.3 करोड़ टन

कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति 11 प्रतिशत बढकर 43.3 करोड़ टन
Modified Date: January 2, 2023 / 04:48 pm IST
Published Date: January 2, 2023 4:37 pm IST

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान बिजली क्षेत्र को 43.27 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की। यह सालाना आधार पर 11 प्रतिशत अधिक है।

एक साल पहले इसी अवधि में कोयला आपूर्ति 39.02 करोड़ टन थी।

उत्पादन बढ़ने से अन्य क्षेत्रों को कोयला आपूर्ति पिछले महीने 1.05 करोड़ टन रही।

कोल इंडिया लि. का उत्पादन चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान बढ़कर 47.9 करोड़ टन रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 41.36 करोड़ टन था।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में 70 करोड़ टन के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिये कोल इंडिया को 2022-23 की चौथी तिमाही में 22.1 करोड़ टन कोयला उत्पादन करना होगा जो पिछले साल इसी तिमाही में 20.9 करोड़ टन था…हम उत्पादन को लक्ष्य से अधिक ले जाने को लेकर उत्साहित हैं।’’

कोल इंडिया ने अप्रैल-दिसंबर के दौरान उपभोक्ता क्षेत्रों को 50.8 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की है। यह सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत अधिक है।

Also Check: NSP Scholarship

भाषा

रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में